ब्रेकिंग
4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
छत्तीसगढ़

वार्ड 18 एवं 21 में लगभग 69 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन,

दुर्ग :  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के पटरी पार क्षेत्र में विकास को गति देते हुए वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर एवं वार्ड क्रमांक 21 सिंधिया नगर में लगभग 69 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।इस अवसर लोक कर्म प्रभारी एवं वार्ड पार्षद देव नारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर, वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह, पार्षद सुरूचि उमरे,रंजीता पाटिल,जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उपअभियंता सिद्धार्थ साहू, पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित बडी संख्या में वार्ड नागरिकगण मौजूद रहें।

इस अवसर पर महापौर बाघमार ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। बेहतर सड़क, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मांग और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सुविधाजनक एवं बेहतर शहरी वातावरण मिल सके।

वार्ड क्रमांक 21 सिंधिया नगर क्षेत्र में स्ट्रीट क्रमांक 3 के आगे पंप रोड मुकुट नगर में सीसी रोड निर्माण, दुर्गा मंच के चारों ओर सीसी रोड निर्माण, सिंधिया नगर, आशा नगर एवं मुकुट नगर के मुख्य मार्ग में क्रॉसिंग पुलिया एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर में सुलभ शौचालय के पास स्कूल से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड निर्माण, औद्योगिक नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में नाली एवं पुलिया निर्माण, वी रोड से सोनी निवास तक नाली निर्माण, आशीर्वाद भवन से मड़रिया निवास तक नाली निर्माण तथा सरदार निवास से मड़रिया निवास तक सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा एवं जल निकासी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
महापौर ने कहा कि निगम प्रशासन शहर के सभी वार्डों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से लंबित मांगों के पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से पटरी पार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button