ब्रेकिंग
अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,
देश

SBI में 1,500 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के 1,500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 18 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1,500 पदों पर होगी नियुक्ति

एसबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1,500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें अनारक्षित (यूआर) वर्ग के 588 पद, अनुसूचित जाति (एससी) के 234 पद, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 144 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 390 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 144 पद शामिल हैं।

क्या है योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना आवश्यक है। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कई चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज, व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

आकर्षक वेतन और सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। बैंक के अनुसार मुंबई केंद्र पर प्रारंभिक स्तर पर अनुमानित वार्षिक सीटीसी 21.97 लाख रुपये तक हो सकती है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

संभावित परीक्षा कार्यक्रम

अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। इसके बाद मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में तथा साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू अक्टूबर-नवंबर 2026 के दौरान आयोजित किए जा सकते हैं।

एसबीआई की इस भर्ती को बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button