ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
Uncategorizedदुर्ग

मानसिक रोगी की मारपीट करने से हुई हत्या,1 अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : प्रार्थी शकील अहमद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई जमील अहमद जो कि दीमागी रूप से कमजोर था को दिनांक 07.04.2025 को शाम करीबन 05.30 बजे बीआरपी चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे खड़ा होकर बडबडा रहा था तो गुलशन, दुष्यंत, राजू साहू उर्फ करियां राजू एवं अपचारी बालक ने हमे गाली देते हो|

कहकर सभी एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली देकर सभी मिलकर हाथ मुक्का, डंडा, बेल्ट व पंच से मारपीट किये जिससे सिर, नाक,सीने व शरीर में विभिन्न जगह गंभीर चोटें आई है। जिस पर 296, 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

आहत जमील अहमद का उपचार दौरान डी के अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोडी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ल के निर्देशन में एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  सत्यप्रकाष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेवई के नेतृत्व में आरोपीगणों की पकडने हेतु टीम गठित किया गया|

इसी दौरान आरोपीगण गुलशन, दुष्यंत, राजू साहू उर्फ करियां राजू व अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त लोहे का पंच, बेल्ट व डंडा को जप्त किया । आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राहुल बसंल ( प्रशिक्षु भापुसे), सउनि रामचन्द्र कंवर, आरक्षक रवि बिसाई, मो0 समीम, भुमिन्द्र वर्मा, चंदन भास्कर, विकास शर्मा,चितरंजन देवांगन लक्ष्मीनारायण, हेमषंकर साहू, हेमंत नेताम, छत्रपाल वर्मा, संतोष कोमा का सराहनीय योगदान रहा।

अपराध क्र0 77/2025 धारा 296,118(1),351(3), 103(1), 3(5) बीएनएस

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
1 गुलशन सिंह राजपूत पिता सोहन सिंह राजपूत उम्र 19 साल साकिन मौहारी मरोदा गोपाल होटल के पास थाना नेवई
2 दुष्यंत साहू पिता स्व0 उत्तम सिंह साहू उम्र 19 साल साकिन मौहारी मरोदा कमल किराना स्टोर के पास थाना नेवई जिला दुर्ग
3 राज कुमार उर्म राजू साहू उर्फ करिया पिता ओमकार साहू उम्र 21 साल साकिन स्टेशन मरोदा सूर्य नगर थाना नेवई जिला दुर्ग
4 एक अपचारी बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button