ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

रामनवमी पर 210 वर्ष प्राचीन राम मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, शहर होगा राममय

दुर्ग । शहर के गांधी चौक, सदर बाजार स्थित अति प्राचीन सीताराम पंचायती मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव की शुरुआत 6 अपै्रल से होगी। दूसरे व अंतिम दिन 7 अप्रैल को दोपहर 4 बजे मंदिर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम की छायाचित्र व चरण पादुका एक सुसज्जित खुले रथ पर विराजमान किए जाएंगे।

यह शोभायात्रा पूरे शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी और अंत में वापस मंदिर पहुंचकर समापन होगा। प्रभु श्रीराम के भव्य शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करने की तैयारी है।

शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों के अलावा श्रद्धालू बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों पर भगवाध्वज व तोरण पताका से विशेष साज-सज्जा की जा रही है। जिससे श्रीराम के शोभायात्रा के दिन पूरा शहर राममय रहेगा। उक्ताशय की जानकारी देेते हुए श्री सीताराम पंचायती मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा ने बताया कि श्री सीताराम पंचायती मंदिर 210 वर्ष प्राचीन मंदिर है।

मंदिर में प्रतिवर्ष रामनवमींं का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्रीराम जन्मोत्सव की शुरुआत 6 अप्रैल से होगी। इस दिन सुबह 8 बजे बंगाली कलाकार राम मंदिर की 108 परिक्रमा करेंगे।

दोपहर 12 बजे महाआरती उपरांत महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया है। 7 अप्रैल को दोपहर 4 बजे प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की तैयारी में श्री सीताराम पंचायती मंदिर के पदाधिकारियों के अलावा श्री सीताराम पंचायती महिला मंडल व अन्य श्रद्धालु जुटे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button