ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बेमेतरा

जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के 100% लक्ष्य के लिए तीन दिवसीय महाअभियान

बेमेतरा |  जिले में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के उद्देश्य से आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के लिए तीन दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। वर्तमान में नगर निकायों में 3705 पात्र हितग्राहियों में से केवल 1021 का पंजीकरण हुआ है, जिसे शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के तहत नगर निकायों के कर्मचारी, वीएलई (कॉमन सर्विस सेंटर), सामाजिक संगठनों और अन्य हितधारकों के माध्यम से पात्र नागरिकों का कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगर निकायों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की सूची तैयार करने, उनकी निगरानी करने और वय वंदना कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधक वएलई ऑपरेटर्स की व्यवस्था एवं उनकी निगरानी करेंगे,

जबकि मितानिन, सामाजिक संगठन और अन्य सहयोगी संस्थाएं हितग्राहियों को डोर-टू-डोर संपर्क कर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगी। राज्य सरकार इस योजना को प्राथमिकता दे रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की सतत निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button