ब्रेकिंग
दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया...
दुर्ग

जेवरा सिरसा हत्या कांड: फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, XUV 700 बरामद

दुर्ग | जेवरा सिरसा क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरार मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके सहयोगी मुकेश्वर साहू उर्फ राजा साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन XUV 700 भी बरामद किया गया है।

29 मार्च 2025 को परीक्षा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आकाश मजूमदार उर्फ सोना ने फोन कर उसके बेटे अवतार मरकाम को दुर्ग बायपास रोड स्थित इंदर ढाबा बुलाया। वहां आकाश मजूमदार और उसके साथियों – दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, मशान साहू, और होरीलाल पटेल ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर अवतार मरकाम की हत्या कर दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसीसीयू और चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों से पूछताछ की गई और सभी आरोपियों की पहचान की गई।

आकाश मजूमदार, मुकेश चौहान, अमन साहू और होरीलाल पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

फरार दीपक ठाकुर और उसे भागने में मदद करने वाले मुकेश्वर साहू की तलाश जारी थी।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

पुलिस ने रायपुर, धमतरी और बालोद सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक ठाकुर और मुकेश्वर साहू रूआंबांधा बस्ती में छिपे हुए हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में सउनि पूर्ण बहादुर, सउनि गुप्तेश्वर, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आरक्षक अनूप शर्मा, कोमल राजपूत, शिव मिश्रा, और धीरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

दीपक ठाकुर (27 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग

मुकेश्वर साहू उर्फ राजा साहू (29 वर्ष), निवासी जयंती नगर, दुर्ग

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, और आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button