ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस व ट्रैफिक मितान द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नागरिकों की सहायता

दुर्ग : होली पर्व के अवसर पर शहर में सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में यातायात पुलिस एवं ट्रैफिक मितान द्वारा त्वरित एवं मानवीय सहायता प्रदान की गई।

दिनांक 05.03.2026 को होली ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को एक युवती सड़क किनारे भांग के नशे की स्थिति में गिरी हुई मिली। युवती की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाकर देखभाल की गई तथा नशा कम होने पर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार ट्रैफिक मितान गिवेंद्र मिश्रा, निवासी सुपेला द्वारा पावर हाउस से सुपेला मार्ग पर मजार के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए मोटरसाइकिल सवार परिवार को देखा, जिन्हें एक अज्ञात कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारकर वाहन सहित गिरा दिया गया था। ट्रैफिक मितान द्वारा तत्काल यातायात पुलिस के सहयोग से घायलों को पुलिस वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।

 सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों तथा ट्रैफिक मितान गिवेंद्र मिश्रा, निवासी सुपेला की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों की सहायता सुनिश्चित की।

 दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button