ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

करोड़ों रुपए का खुलासा : ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा | पुलिस ने वर्ष 2025 में एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए जिले में पहला पैनल/बुक ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों द्वारा दिल्ली में बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था, जिसमें करोड़ों रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने गिरोह के सभी 10 आरोपी सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार लाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए विभिन्न लोगिन आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा था। गिरोह के पास से 08 लैपटॉप, 52 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 इंटरनेट राउटर, 42 एटीएम कार्ड, 64 बैंक खाता, 22 चेकबुक, 10 मोबाइल चार्जर, 03 इथर बॉक्स, 01 लेन केबल और 03 एक्सटेंशन केबल सहित ₹38,000 की नगदी बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि, 03 अप्रैल 2025 को भाटापारा शहर के संत रविदास वार्ड में दो आरोपियों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि ग्राम सुहेला तिगड्डा में भी इसी तरह का सट्टा चल रहा है।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरोह के मुख्यालय दिल्ली में थे, जहां से पूरे सट्टे का संचालन हो रहा था। पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली में छापेमारी करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें रायपुर, जांजगीर, भाटापारा, राजनांदगांव, रायगढ़ और मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों के निवासी शामिल हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से संचालित किए जा रहे आईपीएल क्रिकेट सट्टे का खुलासा किया। इस गिरोह द्वारा लाखों रुपए का लेन-देन किया गया था। पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम और 66 आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

  1. कपिल होतवानी (36 वर्ष) – रायपुर
  2. पवन कुमार मुंजार (40 वर्ष) – रायपुर
  3. अंकित चौबे (24 वर्ष) – जांजगीर
  4. आशीष धरमपाल (31 वर्ष) – बिलासपुर
  5. आर्यन गुण्डाने (20 वर्ष) – भाटापारा
  6. अभय साहू (21 वर्ष) – राजनांदगांव
  7. सत्यम सिंह (22 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
  8. शिवम मिश्रा (24 वर्ष) – मध्यप्रदेश
  9. हरिओम वलेचा (25 वर्ष) – भाटापारा
  10. महेश कल्याणी (40 वर्ष) – भाटापारा

इस कार्यवाही में भारतीय दंड संहिता और अन्य संबंधित अधिनियमों के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button