ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार की विजय जुलूस रैली: 17 फरवरी को दुर्ग में जश्न का माहौल

दुर्ग। शहर के नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ऐतिहासिक जीत के पश्चात 17 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे से विजय जुलूस रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर निकाली जाएगी।  आयोजित विजय जुलूस रैली में दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेता सहित रैली मार्ग से गुजरने के दौरान वार्डों के विजयी पार्षद भी सम्मिलित रहेंगे।

आयोजित विजय जुलुस रैली के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मोदी जी की गारंटी पर अपना भरोसा बरकरार रखते हुए |

दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी को महापौर में ऐतिहासिक लीड के साथ जीत दिलाई हैं वहीं पहली बार इतनी अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद चुनकर आए हैं। मैं दुर्ग की जनता जनार्दन का हृदय से आभार और साधुवाद ज्ञापित करता हूं |

आयोजित होने वाली विजय जुलूस रैली दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय से दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी जो पुराना बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कंपलेक्स, पोलसाय पारा, तकिया पारा, होटल मान चौक, कंकालिन मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक ,शिवपारा, गवली पारा,

गांधी चौक ,जवाहर चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय में जाकर संपन्न होंगी। आयोजित रैली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में सम्मिलित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button