ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा, गैस रिसाव से 3 श्रमिक बेहोश

भिलाई  | छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है. भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. यहां ब्लास्ट फर्नेस नंबर 6 से अचानक गैस लीक हो गई जिसके चपेट में तीन मजदुर आ गए है.

जानकारी के मुताबिक़, घटना बुधवार शाम की है. प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में रिपेयरिंग कार्य के दौरान अचानक हादसा हो गया. ब्लास्ट फर्नेस नंबर 6 से गैस लीक हो गई. धीरे धीरे गैस फ़ैल गयी और इस दौरान वहां काम कर रहे तीन मजदुर उसकी चपेट में आ गए. तीनों मजदुर गैस के संपर्क में आते ही तबियत बिगड़ने लगी और बेहोश हो गए. तीनो मजदुर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मजदूरों को सेक्टर 9 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. जहाँ उनका इलाज चल रहा है. मदजूरों की पहचान रिजवान, हरिचरण और मोहनलाल गुप्ता के रूप में हुई है. फिलहाल इनकी हालात स्थिर बताई जा रही है.

वहीँ घटना को लेकर बताया जा रहा है गैस लीक होने की वजह का पता नहीं चल सका है. घटना की जांच की जा रही है. इस हादसे से भिलाई स्टील प्लांट में हड़कंप मच गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button