ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ

रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले  के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भांठा गांव में धान खरीदी  केंद्र का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.धान का को कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज यानी 14 नवंबर  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना की शुरुआत होने जा रही है. जिसके लिए शासन प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं.  शासन की तरफ से  100% ऑनलाइन और ऑफ लाइन टोकन काटने की व्यवस्था की गई है. साथ ही धान खरीदी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र के साथ बोरे बरदानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है, इस बार भी धान खरीदी 50% नए और 50% पुराने बारदानों में की जाएगी.

धान खरीदी केंद्रों पर सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. जिसमें प्रमुख रूप से नए और पुराने दोनों ही बारदाने पहुंचा दिए गए हैं. नए बारदाने विपणन संघ की ओर से दिए गए हैं तो पुराने बारदाने राइस मिलरो और PDS दुकानों से प्राप्त कर धान खरीदी केंद्रों में पहुंचा दिए गए हैं. इसके साथ-साथ सभी केंद्रों में नमी मापक यंत्र के साथ किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, बीते वर्ष धान खरीदी के लिए टोकन के लिए रात में लगने वाली लंबी लंबी कतारों के बाद मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए शासन ने इस बार 100% टोकन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से काटने की सुविधा दे दी है.

गौरेला पेंड्रा मरवाही में अस्थाई केंद्र
हालांकि, इस बार सीमांत और लघु कुछ किसानों को सिर्फ दो टोकन एवं दीर्घ किसानों को धान बिक्री के लिए तीन टोकन ही जारी किए जाएंगे. जिसमें उन्हें अपने पूरे धान को बेचना होगा, इसके अलावा इस बार भी धान खरीदी फिंगर प्रिंट या बायोमेट्रिक के माध्यम से ही होगी, जिसके लिए सभी खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक लगा दिए गए हैं, सीमावर्ती जिला होने की वजह से गौरेला पेंड्रा मरवाही में मध्य प्रदेश से लगने वाले लगभग 16 एंट्री एग्जिट प्वाइंट पर स्थाई और अस्थाई केंद्र बनाए गए हैं.

कोरबा में 12 किसानों ने कटाया टोकन
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व आज से शुरू हो रहा है. कोरबा जिले के 41 सहकारी समितियों में 53 हजार 944 किसान धान बेचने पंजीकृत हुए हैं. पहले दिन धान बेचने 12 किसानों ने टोकन कटाया है. जो 9 समितियों में 312 क्विंटल धान बेचेंगे. इसी के साथ 9 केन्द्रों में पहले दिन ही खरीदी की बोहनी होने की उम्मीद है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button