ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

शहर से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के बाद,महापौर निकली, व्यवस्थापन के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करने, गुमटी लगावाने बना रहे है योजना

दुर्ग | नगर पालिक निगम।शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद,अब शहर को व्यवस्थित करने और बाजार को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की तैयारी की जा रही है।

महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी देवनारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,मनीष साहू,कमल देवांगन, गुलाब वर्मा,संजय अग्रवाल,मनीष कोठारी,गुलशन साहू, बाजार अधिकारी शुभम गोइर के साथ शनिचरी बाज़र,नींबू लाइन और गंजपारा क्ष्रेत्र का दौरा कर अतिक्रमण को हटाने के बाद,व्यपारियो को व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की योजना बनाई जा रही है।निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने के बाद, अब शहर के निगम प्रशासन ने सड़कों को चौड़ा करने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यवस्थापन किया है।

महापौर बाघमार ने कहा इसके साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाजार को व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की योजना बनाई गई है।उन्होंने ये भी कहा कि इन गुमटियों से न केवल बाजार को व्यवस्थित किया जा सकेगा बल्कि व्यापारियों को भी एक उचित स्थान मिलेगा।यह कदम कई तरह से फायदेमंद साबित होगा।सड़कों को चौड़ा करने और गुमटियाँ बनाने से शहर में व्यवस्था बढ़ेगी और यातायात सुचारू रूप से चलेगा।

महापौर ने कहा 100 गुमटियां बनवाने की तैयारी के लिए अधिकारी को निर्देश कर दिया है।उन्होंने कहा गुमटियाँ व्यापारियों को एक उचित स्थान प्रदान करेंगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से कर सकेंगे।उन्होंने कहा गुमटियाँ शहर के सौंदर्य को भी बढ़ाएंगी।यह कदम शहर को और अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button