ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर ने आयुक्त-सभापति के साथ किया पटरीपार सिकोला नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ₹3.1349 लाख की लागत से होगा विकास कार्य

दुर्ग / 30 जनवरी / नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर अलका बाघमार द्वारा सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल,लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर के साथ पटरीपार क्षेत्र वार्ड 15 अंतर्गत सिकोला नाला निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

यह नाला निर्माण कार्य अंधों संरचना मद अंतर्गत स्वीकृत है, जो सिकोला पानी टंकी से करिहिडीह बस्ती होते हुए करिहिडीह नाला तक किया जाएगा। इस कार्य की स्वीकृत लागत ₹3.1349 लाख है। भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, वार्ड पार्षद युवराज कुंजाम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

पटरीपार सिकोला भाठा एवं करिहिडीह क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।

महापौर अलका बाघमार का कथन

महापौर अलका बाघमार ने भूमिपूजन के दौरान कहा कि सिकोला नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। इससे न केवल नाली-नालों की बेहतर निकासी होगी, बल्कि आम नागरिकों, रहवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की मांगों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है।”

विकास से मिलेगा लाभ
नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति समाप्त होगी, साथ ही सड़क, नाली एवं नालों की समुचित व्यवस्था से आमजन को राहत मिलेगी।

उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, सुरुचि उमरे, ललिता ठाकुर, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, अरुण सिंह, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, संजय ठाकुर, विकास दमाहे, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, जितेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button