ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

भिलाई। गरीब लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर गिरवी रखे सोने के जेवरात वापस नहीं करने वाले ज्वेलर्स संचालक को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विश्वास का दुरुपयोग कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण हड़पने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को खुर्सीपार निवासी वार्ड पार्षद भूपेन्द्र यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में आर्थिक जरूरत के चलते उन्होंने अपनी पत्नी के 44.300 ग्राम सोने के जेवरात जय मातादी ज्वेलर्स, सुभाष मार्केट खुर्सीपार के संचालक अमित सोनी के पास 4.50 लाख रुपये में गिरवी रखे थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में जब उन्होंने गिरवी राशि लौटाकर अपने जेवरात वापस लेने की कोशिश की, तो आरोपी लगातार आज-कल कहकर टालमटोल करता रहा। आरोपी ने न तो सोने के आभूषण वापस किए और न ही राशि लौटाई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 312/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ज्वेलर्स संचालक अमित सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उनके सोने के आभूषण गिरवी रखता था और समय पूरा होने के बाद भी जेवरात वापस नहीं करता था। इस तरह वह विश्वास का दुरुपयोग कर संपत्ति हड़पने का प्रयास करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले में विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केवट सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति या संस्था के पास आभूषण गिरवी रखने से पहले उसकी वैधता और दस्तावेजों की जांच जरूर करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button