ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 12.63 करोड़ की सड़क का किया भूमिपूजन

कवर्धा। कवर्धा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 करोड़ 63 लाख 55 हजार रुपये की लागत से कुल 13.6 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक Vijay Sharma ने सोमवार को इन सड़कों के निर्माण, मजबूती और उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में मेन रोड से बैहरसरी तक 6.05 करोड़ रुपये की लागत से 8.80 किलोमीटर लंबी सड़क, मदनपुर से बटुराकछार तक 2.69 करोड़ रुपये की लागत से 1.40 किलोमीटर लंबी सड़क तथा खड़ौदा से मदनपुर तक 3.87 करोड़ रुपये की लागत से 3.40 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों का शहरों से संपर्क सुगम होगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बैहरसरी में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में राज्य सरकार हर गांव के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सुदृढ़ सड़क नेटवर्क इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, परिवहन लागत कम होगी और समय की बचत होगी। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी आसानी होगी, जिससे क्षेत्र के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

उपमुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ की जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पहले 100 दिनों के स्थान पर अब 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित अवधि में काम न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें स्वयं अपनी विकास प्राथमिकताएं तय करेंगी, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

योजना के तहत जल संरक्षण, तालाब निर्माण, नाली-सड़क, भूमि सुधार और पौधारोपण जैसे कार्य मनरेगा के माध्यम से कराए जाएंगे। इससे स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को पक्का मकान स्वीकृत किए जा रहे हैं। आवास प्लस 2024 सर्वे के जरिए वास्तविक पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई है और ग्राम सभा की अनुशंसा के बाद उन्हें क्रमवार आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, विजय पटेल, मनीराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button