ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 2 दिन में 2 नशेड़ी स्कूल वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

दुर्ग। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। विशेष जांच अभियान के दौरान महज दो दिनों में दो स्कूल बस एवं वैन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने दोनों स्कूल वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत न्यायालय में पेश किया है। साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यातायात पुलिस के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 6 बजे से स्कूल बसों और वैन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत 10 जुलाई 2026 को कुम्हारी स्थित श्री स्कूल के बस चालक को 180 mg/100 ml अल्कोहल की मात्रा के साथ बस चलाते हुए पकड़ा गया। वहीं 13 जुलाई 2026 को श्री राम स्कूल की वैन का चालक 70 mg/100 ml अल्कोहल के साथ वाहन चलाते हुए मिला। अभियान के दौरान एक अन्य स्कूल वाहन चालक भी नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने सभी संबंधित स्कूल वाहनों को जब्त कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

यातायात पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों और प्रबंधनों से अपील की है कि वे अपने वाहन चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराएं। किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालक को बच्चों के परिवहन की जिम्मेदारी न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button