ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
दुर्ग

विधायक गजेन्द्र यादव ने मितानीन बहनों का किया सम्मान, स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान की सराहना

दुर्ग। मितानीन सम्मान समारोह नयापारा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने मितानिनों को उपहार भेंट कर उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुए|

कहा की नवजात शिशु के संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं को घर घर तक पहुंचाने में सेतु काम करती है मितानीन बहनें। कार्यक्रम में पार्षद कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, कुमारी साहू, शशि साहू, इन्द्राणी साहू उपस्थित रहे।

नयापारा के सामाजिक भवन में दुर्ग निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 01, 02, 33, 34, 35 एवं 56 में कार्यरत मितानीन बहनें, एरिया को आर्डिनेटर और एएनएम का 23 नवंबर को मितानीन दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव ने श्रीफल एवं उपहार प्रदान कर सम्मान किये।

उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की मितानीन दिवस उनके सेवा और सहयोग के लिए सामूहिक आभार प्रकट करने का अवसर होता है। माताओं के गर्भावस्था में जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल,

सुरक्षित प्रसव, तथा सरकार की स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी देकर योजना से हितग्राहियो को लाभ दिलाने में मितानीन बहनें सेतु की भूमिका निभाती है।

स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने मितानीनो की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसीलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मितानीनो का सम्मान करते हुए स्वास्थ्य विभाग में संविलियन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button