ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
दुर्ग

10 दिनों में 1572 छूटे हुए हितग्राहियों का आयुषमान कार्ड कर्मचारी ने घर में पहुंचकर बनाया

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर दीनदयाल अंतोदय योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन द्वारा घर-घर पहुंचकर छूटे हुए का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं।

इसके लिए कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जल्द से जल्द शहर में छूटे हुए लोगो का आयुषमान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र के घरों में पहुंचकर कर्मचारी अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये।

इसके लिए आयुष्मान अभियान के पहले प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया गया है।लगातार वार्डो आयुष्मान कार्ड अभियान में आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन सहित अमला द्वारा 10 दिनों में 1572 छूटे हुए हितग्राहियों का आयुषमान कार्ड घर में पहुंचकर बनाया।

उल्लेखनीय है कि कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक दिलाने के निर्देश दिए है। बता दे कि कर्मचारी द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बना रही है। इसमें पांच लाख रूपए तक इलाज की सुविधा है।

नागरिकों के निरंतर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं, उनका कार्ड घर पहुँचकर बनाया जा रहा है। इसके लिए टीम लगातार मेहनत कर घर-घर पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है।

-कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने की अपील:

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शहर वासियों से घर घर निगम टीम द्वारा पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है।टीम का सहयोग कर आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।

नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर जाकर बना रही है बीपीएल आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का एवं सामान्य आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button