ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

आयोजन के दौरान अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जारी किया गया रूट चार्ट

दुर्ग | 30/07/2025 से 05/07/2025 तक जयंती स्टेडियम भिलाई जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। आयोजन के दौरान अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात प्रबंधन हेतु रूट, पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान निर्धारित किया गया है।

सभी वीआईपी पासधारी वाहनों को बेरोजगार तिराहा से प्रवेश लेकर अपने वाहन शहीद पार्क के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने हेतु निर्देशित किया गया है। उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कथा स्थल तक श्रद्धालुओं का पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

रायपुर, चरोदा एवं भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध, कुम्हारी, पावर हाउस चौक, पावर हाउस अंडरब्रिज, मूर्गा चौक होते हुए भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 अथवा सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड पार्किंग में अपने वाहन खड़ा कर कथा स्थल तक पैदल पहुंचेंगे। बेमेतरा, धमधा एवं दुर्ग की दिशा से आने वाले वाहन धमधा, धमधा नाका ओवरब्रिज, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क, वाय सेप ब्रिज, सेक्टर-9 चौक होते हुए सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड या सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे।

राजनांदगांव एवं बालोद की ओर से आने वाले श्रद्धालु पुलगांव चौक, जेल तिराहा, डीपीएस चौक, भिलाई निवास कटिंग होकर हेलीपैड ग्राउंड या फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़ा कर कथा स्थल तक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, धमतरी एवं पाटन की ओर से आने वालेश्रद्धालु उतई, उतई तिराहा, डीपीएस चौक, भिलाई निवास कटिंग होकर हेलीपैड या फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़ा करने के पश्चात पैदल कथा स्थल पर पहुंच सकते हैं।

सम्पूर्ण आयोजन अवधि में उक्त क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से अपील है कि असुविधा से बचने हेतु निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करते हुए आयोजन की गरिमा बनाएं रखने अपील किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button