ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़

ग्राम बोरिद में दातुन तोड़ने के मामूली विवाद पर महिला आरोपी ने की अधेड़ महिला की हत्या

भोरिद (दुर्ग) – दातून विवाद ने खौफनाक घटना को जन्म दिया। रूप राम बघेल (68) ने अपनी पत्नी राधाबाई बघेल (52) के साथ हुई मारपीट और हत्या की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि आरोपी हेमा भारती (27) ने 03 नवंबर 2025 की सुबह 8 से 9 बजे के बीच दातून तोड़ने के विवाद को लेकर राधाबाई के साथ हाथ-मुक्का और लात-घूसों से मारपीट की, जिससे राधाबाई को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला गंभीर होने के कारण घटनास्थल का निरीक्षण, भौतिक साक्ष्यों की जब्ती और पंचनामा कार्यवाही सीन ऑफ क्राइम की उपस्थिति में की। चश्मदीदों और परिजन के बयान के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई कि राधाबाई की हत्या आरोपी हेमा भारती ने ही की थी।

पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 04 नवंबर 2025 को 12:30 बजे आरोपी हेमा भारती को गिरफ्तार किया और उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। परिजन को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

यह मामला ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा की चुनौती को उजागर करता है और स्थानीय प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button