ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा – सड़क सुरक्षा की दिशा में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई

दुर्ग, छत्तीसगढ़: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के तहत जिलेभर में नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नशे की हालत में वाहन संचालन पर नियंत्रण स्थापित करना और सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान किए गए सघन चेकिंग अभियान में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 106 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 78 चालकों को न्यायालय द्वारा अर्थदंड से दंडित किया गया और ₹8,00,000 (आठ लाख रुपये) की राशि वसूल की गई, जबकि बाकी 28 प्रकरण अभी न्यायालय में लंबित हैं।

ट्रैफिक पुलिस का अभियान केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। देहात क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए धमधा, नंदिनी नगर, बोरी, पुलगाँव, अंडा, उतई, जमगाँव (आर), पाटन और अमलेश्वर जैसे क्षेत्रों को दुर्घटनाजन्य क्षेत्र (Accident-Prone Zones) के रूप में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट वाहन संचालन, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना और नो पार्किंग जैसी यातायात उल्लंघनों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस की फील्ड टीमें, इंटर्सेप्टर यूनिट्स और मोबाइल पेट्रोलिंग दल दिन-रात सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। जिन चालकों ने बार-बार नियमों का उल्लंघन किया है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। सितंबर माह में कुल 35 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। कृपया नशे की स्थिति में वाहन संचालन से बचें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, और यातायात संकेतों का पालन करें। आपका एक जिम्मेदार कदम किसी की जान बचा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button