ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
छत्तीसगढ़

जर्जर मकान से मिला छूटकारा, अब पक्के मकान में हो रहा है गुजारा

रायपुर|  महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का आशियाना हो, लगभग 55 साल के लतेल दास मंहत अब खुद के पक्के मकान में रहकर सुकून की नींद ले रहे है। वर्षों तक खपरैल वाले कच्चे मकान में हर बरसात से जूझने वाले लतेल दास को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। अब उन्हें हर साल बरसात के पहले खपरैल पलटने की चिंता नहीं सताती और न ही टपकती छत और दरकती दीवारों की चिंता होती है।

सक्ती जिले के विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम नंदौरखुर्द निवासी  लतेल दास खेती-किसानी से गुजर-बसर करते है। लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति और दुर्गम परिस्थितियों के चलते वे पक्का घर नहीं बना सके। हर साल बारिश का मौसम उनके लिए मुसीबत लेकर आता था। कभी खपरैल उड़ जाती थी, कभी दीवारें दरक जाती थीं।  लतेल दास बताते हैं कि जैसे-तैसे बनाया गया कच्चा मकान हर साल बरसात में बर्बाद हो जाता था। हर बार बारिश आने से पहले खपरैल को ठीक करना पड़ता था, फिर भी पानी टपकता रहता था। दीवारें भी बारिश के बाद कमजोर हो जाती थीं। फिर उन्हें जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें भी पक्का मकान मिल सकता है। फॉर्म भरने और पात्रता मिलने के बाद योजना का लाभ मिला और अब उनका अपना मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले इस आवास ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी है।  लतेल दास कहते हैं कि हमारे लिए सरकार ने जो किया है, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।  लतेल दास की यह कहानी न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता को बयां करती है, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थिरता के नए युग की शुरुआत को भी बयां करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले इस आवास ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी है। सरकार से मिली मदद के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button