ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

मोहन नगर में हेरोइन तस्करी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मोहन नगर मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शांति नगर निवासी यशराज सिंह (23) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर को मोहन नगर थाना क्षेत्र में एसीसीयू और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 246 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर 19 सितंबर को यशराज को पकड़ा गया। उससे 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और पुलिस तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button