ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

एसआईआर प्रक्रिया मिशन मोड में जारी, ग्रामीण दे रहे सकारात्मक सहयोग

संवाददाता, सौरभ साहू:-

सूरजपुर :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को मिशन मोड में पूर्ण करने हेतु कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सतत् अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान खेती-किसानी के व्यस्त समय के बावजूद ग्रामीण मतदाताओं में इस प्रक्रिया को लेकर जागरूकता और उत्साह देखा जा रहा है। अधिकांश गांवों में पात्र मतदाताओं द्वारा एसआईआर प्रपत्र भरने में उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की गई है।

पतरापाली में निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारी योगेश साहू ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए गाँव के सार्वजनिक स्थलों पर फॉर्म कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही पात्र व्यक्तियों तक पहुँच बनाने हेतु घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे कोई भी नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाता गणना पत्रक शीघ्र भरकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएँ, ताकि डिजिटाइजेशन का कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जा सके और अद्यतन मतदाता सूची शीघ्र तैयार हो सके। इसके साथ ही उन्होंने सतर्क करते हुए कहा कि यदि एसआईआर फॉर्म भरने के बहाने कोई फोन कर ओटीपी माँगे, तो मतदाता किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा न करें। ऐसे कॉल मिलने पर तुरंत फोन काट दें या कहें कि बीएलओ से चर्चा कर लूँगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओटीपी की जानकारी नहीं ली जा रही है। उक्त कार्य में पटवारी, शिक्षक, बीएलओ, मितानीन सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button