ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ...
छत्तीसगढ़

CG Creator Fest 2026 में सी.जी.सुपरफास्ट न्यूज़ पोर्टल के संपादक सुरेश गुप्ता को मिला ‘बेस्ट इंफ्लुएंसर एंड क्रिएटर अवॉर्ड’

रायपुर। डिजिटल पत्रकारिता और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ पोर्टल के संपादक सुरेश गुप्ता को CG Creator Fest 2026 में ‘Best Influencer & Creator Award 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रचनात्मक डिजिटल कंटेंट, जनजागरूकता और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में सुरेश गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल इंफ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बली’ के कलाकारों और फिल्म प्रमोटर विकास यादव की विशेष उपस्थिति रही। फिल्म की पूरी टीम ने सुरेश गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने कहा कि डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाज और प्रदेश की सकारात्मक खबरों को सामने लाने में सुरेश गुप्ता का योगदान सराहनीय है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेश गुप्ता ने इसे अपने दर्शकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर तथा जनहितकारी कंटेंट तैयार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों, फिल्म ‘बली’ की टीम और सभी समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बली’ 19 जून से प्रदेश के नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की टीम दर्शकों से सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म देखने और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को समर्थन देने की अपील कर रही है।

CG Creator Fest 2026 का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्रिएटर्स को पहचान और प्रोत्साहन देना है। इस सम्मान के साथ सुरेश गुप्ता की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button