ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
रायपुर

छत्तीसगढ़ अलर्ट मोड पर: कोविड के नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की आशंका, भिलाई-रायपुर से 3 संक्रमित मिले

भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड के नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की आशंका ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में रायपुर और भिलाई से 3 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें भिलाई का एक 60 वर्षीय व्यक्ति फिलहाल निजी अस्पताल में इलाजरत है। उसके सैंपल की जांच जारी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संक्रमण इन नए वेरिएंट्स से हुआ है या नहीं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी भी जांच की जा रही है। इस बीच दुर्ग जिले को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जिला अस्पतालों में बढ़ाई गई सतर्कता

दुर्ग जिले के सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के निर्देश पर सभी अस्पतालों को कोविड संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। सीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में विशेष इलाज की व्यवस्था की गई है।
दुर्ग जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, जंबो सिलेंडर और आइसोलेशन वार्ड पहले से ही सक्रिय हैं, लेकिन अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए वेरिएंट्स से बढ़ा खतरा

भारत में कोविड के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पुष्टि हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये वेरिएंट्स पूर्व के मुकाबले अधिक संक्रामक हैं और तेज़ी से फैल सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए राज्य के सभी निजी अस्पतालों को आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और जरूरी दवाइयाँ उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, मास्क का उपयोग करें और कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। किसी भी तरह के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button