ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन

मोदी की गारंटी, महंगाई भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी होंगे लामबंद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर मोदी की गारंटी, लंबित महंगाई भत्ता तथा कर्मचारियों-अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आगामी 30 सितम्बर 2026 को दुर्ग संभाग स्तरीय एक दिवसीय महारैली, धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संभाग स्तरीय आंदोलन 30 सितम्बर 2026 को साइंस कॉलेज, दुर्ग के सामने निर्धारित धरना-प्रदर्शन स्थल पर आयोजित किया जाएगा। महारैली में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों एवं विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल होंगे।

आंदोलन के दौरान कर्मचारी-अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराएंगे। इसके पश्चात जिला कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण तथा शासन द्वारा किए गए वादों एवं घोषणाओं को पूरा करने की मांग की जाएगी।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी एवं अधिकारी शासन की विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी अनेक जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन्हीं मांगों के निराकरण एवं कर्मचारियों के हितों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन का आह्वान किया गया है।

संघ ने दुर्ग संभाग के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी साथियों से अपील की है कि वे 30 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महारैली, धरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाएं तथा कर्मचारी एकता का परिचय दें।

विनम्र अपीलकर्ता—
विजय लहरे
प्रांतीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

प्रदीप बाबा चौहान
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

भानु प्रताप यादव
जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, दुर्ग

शिवदयाल घृतलहरे
जिला सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button