
दुर्ग। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नगर पालिक निगम दुर्ग में कार्यरत भुपेंद्र गोईर ‘शुभम’ को दुर्ग संभाग अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शुभम की नियुक्ति से संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
संगठन द्वारा शुभम को दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर साथियों ने इसे कर्मचारी हितों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। शुभम लंबे समय से कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को लेकर सक्रिय रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे दुर्ग संभाग में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला अध्यक्ष राजू लाल चंद्राकार ने शुभम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्हें विश्वास है कि शुभम पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कर्मचारियों के हितों और अधिकारों के लिए कार्य करेंगे तथा संगठन को दुर्ग संभाग में नई मजबूती प्रदान करेंगे।
कर्मचारी हित और संगठन की मजबूती प्राथमिकता
दुर्ग संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भुपेंद्र गोईर ‘शुभम’ ने संघ के नेतृत्व एवं सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह केवल पद नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हित, अधिकार एवं सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी है।
शुभम ने कहा कि वे संगठन के सभी साथियों के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास के साथ पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाना, उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना तथा संगठन को एकजुट एवं मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
बधाई देने वालों का लगा तांता
शुभम के दुर्ग संभाग अध्यक्ष बनने पर राजू लाल चंद्राकार, शिव परिहार, सत्येंद्र यादव, राजदीप कसर, रतनदीप कसर, अनुपम ताम्रकार, नरेंद्र मनहर, निखिल कोरिया, विनीत वर्मा, लक्ष्य गोईर, हर्षवर्धन चंद्राकर, विनोद उपाध्याय, गंगाधर ठाकरे, बलदाऊ पटेल, गुमान निर्मलकर, विजेंद्र पटेल, सिद्धांत शर्मा, नीरज धर्मकार, देवेंद्र यादव, राजलक्ष्मी शर्मा, खेमलता ठाकुर, निर्मल चंद्राकर, दीपक साहू, रमेश बहादुर, मिथुन सोनवानी, महेंद्र धर्मकर, राजेश ताम्रकार, नितिन श्रीवास, रूपेश नायक, मुकेश पटेल, उमेश चंद्राकर, नितिन खरे, साहेब राव, विकास पात्रे, विवेक सवालकर, सुनील यादव, आकाश बघेल, गंगा राम यादव, नंद कुमार केवट, चित्ररेखा चंद्राकर, साक्षी चौहान, कविता कश्यप, राजकमल बोरकर, तोरण साहू, जय प्रकाश साहू, तरुण चंद्राकर, शोएब अहमद, निक्की बंछोर एवं निशा बाल्वे सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साथियों ने विश्वास जताया कि शुभम के नेतृत्व में दुर्ग संभाग में नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं एवं हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
— नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़)















