ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
कवर्धा

गांव में मिला फांसी पर लटका युवक का शव, मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

कवर्धा । छत्तीसगढ़: रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान गांव के ही एक युवक के रूप में हुई है।

हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button