ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संध के पत्रों की अनदेखी- जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव

दुर्ग : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने लेख किया है की उनके द्वारा ग्यारह बार जिला प्रशासन को विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने पत्र लिखा गया है परंतु मान्यता प्राप्त संध के पत्रों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

पांच वर्ष पूर्व दिनांक 05/02/2020 को जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक होने के बाद आज दिनांक तक समिति की बैठक नहीं हुई है। शासन द्वारा तीन माह में परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाये जाने के निर्देश है।

 

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक विगत कई वर्षों से नहीं होने के कारण कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति, समयमान वेतनमान , क्रमोन्नति, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन समय पर नहीं होने, सेवा पुस्तिका संधारण अघतन, सेवा निवृत्ति उपरांत कर्मचारियों के देय स्वत्वों का भुगतान समय पर नहीं होने, कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण, चिकित्सा देयक, यात्रा भत्ता देयक भुगतान नहीं होने, मातृत्व अवकाश एवं संतान पालन अवकाश पर गये कर्मचारियों की वेतन भुगतान प्रकरण अघतन नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

 

शासन द्वारा तीन माह में परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाये जाने के निर्देश है। उक्त समिति में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व देकर समिति की बैठक (विभाग के परिपत्र कमांक एफ 8-2/1-9/2006 दिनांक 27/10/2006 में दिये गये निर्देशानुसार) ली जाकर शासन को अवगत कराये जाने के निर्देश है।

शासन के उक्त निर्देशानुसार विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी के जिलाध्यक्ष एवं छ0ग0कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव एवं जिला सचिव शिवदयाल धृतलहरे ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर महोदय दुर्ग को प्रेषित किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button