ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अम्बिकापुर  | कलेक्टर  विलास भोसकर ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन केंद्राधिकारी एवं शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि प्रथम चरण में कक्षा 10वीं के हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं व्यावसायिक अध्ययन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हो चुका है। वहीं, कक्षा 12वीं के हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, रसायन, लेखा शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन एवं कृषि संकाय विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है।

आज कुल 14 मुख्य परीक्षकों, 21 सहायक मुख्य परीक्षकों एवं 170 मूल्यांकनकर्ताओं की उपस्थिति में यह कार्य संचालित हुआ। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  अशोक कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कलेक्टर को मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकियों एवं शासन के गाइडलाइन की जानकारी दी। वहीं कलेक्टर ने समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन कार्य के लिए अनुभवी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button