ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़रायपुर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: रायपुर से गोंदिया तक सीधी मेमू सेवा शुरू, सफर होगा आसान

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे ने रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू और डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेनों का विलय कर अब रायपुर से गोंदिया तक सीधी मेमू सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

रेलवे के अनुसार, यह नई व्यवस्था 8 जून 2026 से लागू होगी। इसके तहत गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू और 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू को मर्ज कर अब नई गाड़ी संख्या 68723 रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर के रूप में संचालित किया जाएगा।

इस बदलाव के बाद यात्रियों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रायपुर से गोंदिया तक का पूरा सफर अब एक ही ट्रेन में सीधा और सुविधाजनक तरीके से पूरा किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सहज बनेगी।

नई समय-सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन रायपुर स्टेशन से प्रतिदिन शाम 7 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सरस्वती नगर, सरोना, कुम्हारी, देवबलोदा चरोदा, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर, दुर्ग, रसमड़ा, मुड़ीपार, परमालकसा, राजनांदगांव, बाकल, मुसरा, जटकन्हार और डोंगरगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए महाराष्ट्र के विभिन्न स्टेशनों से गुजरकर रात 11:15 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button