ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी देर शाम से लगातार बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, जशपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

वहीं पेंड्रा, बिलासपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, सरगुजा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और गरियाबंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। सुबह के समय सड़कों पर फिसलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में न रुकने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button