ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

जुआ खेलने वाले आरोपियों पर पुलिस का छापा, कई गिरफ्तार

अंडा। सार्वजनिक स्थान पर गांव के तालाब के किनारे रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ अंडा पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने1300 रुपए एवं ताश पत्ती जब्त की है। अंडा थाना प्रभारी डॉक्टर भानु प्रताप साहू ने बताया कि 1 नवंबर की रात 7:30 बजे पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर उप निरीक्षक तुलसी राम साहू टीम सहित मौके पर पहुंचे ।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी संजय पटेल 45 वर्ष, रामेश्वर निषाद 45 वर्ष, गजाधर दीवार 40 वर्ष, नेम सिंह खरे 34 वर्ष ,श्रवण निषाद 30 वर्ष ,मंगलू देवांगन 32 वर्ष सभी निवासी ग्राम विनायकपुर थाना अंडा को पकड़ा। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button