ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
भिलाई

गौ तस्करों का साथ देने वाले सिपाही गिरफ्तार

भिलाई.। गौ तस्करी के मामले में बड़ी सूचना सामने आ रही है. पाटन थाना अंतर्गत 10 सितंबर को पुलिस ने गौतस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस पर रेड मारी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरक्षक डिलेश्वर पठारे ने उन्हें रेड की सूचना दे दी. इसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए. इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने गौ तस्करी के मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा दिया है।

दरअसल 10 सितम्बर को पाटन ग्राम फुंडा के फार्म हाउस में पकड़ाई मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजयगिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लेखाना भेजा जा रहा था। इस केस की जांच में बात सामने आई है कि आरोपी संजयगिरी गोस्वामी के साथ पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे की सांठगांठ थी। मामले में जब सीडीआर के एनालिसिस की गई। तब सिपाही की करतूत सामने आई। उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक डिलेश्वर पठारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button