ब्रेकिंग
शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा क्यों पूजे जाते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल? जानिए श्रीकृष्ण के नटखट बाल रूप की पूरी कथा
छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में तय समय पर होगी जंबूरी: सरकार ने अफवाहों को किया खारिज

बालोद। छत्तीसगढ़ एक बड़े राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 से 13 जनवरी 2026 तक बालोद जिले के दुधली क्षेत्र में किया जाएगा। यह आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार छत्तीसगढ़ को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर मिला है।

इस जंबूरी में देशभर से 12 से 15 हजार रोवर-रेंजरों के शामिल होने की संभावना है। विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों के स्वागत और आयोजन की सफलता के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर आवास, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य और गतिविधियों से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर जंबूरी के स्थगित होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रशासन और आयोजकों ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि जंबूरी के टलने की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं और आयोजन निर्धारित तिथियों पर ही संपन्न होगा। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए आयोजकों ने भरोसा दिलाया कि कार्यक्रम अपने पूरे स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारियां साझा करने के लिए कल दोपहर 1 बजे जंबूरी स्थल दुधली, जिला बालोद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल है और इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान व संगठनात्मक क्षमता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button