ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
धमतरी

शर्मसार करने वाली वारदात: भतीजे ने चाचा की हत्या कर दिया इंसानियत को झकझोरने वाला वारदात को अंजाम

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भठेली हत्या का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिहारी लाल ढिढी और उसके भतीजे शीत कुमार के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वहीं आज सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच फिर बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शीत कुमार ने गुस्से में आकर लोहे के पट्टे से अपने चाचा के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे बिहारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button