ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में नए हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मेसर्स दुर्ग ट्रैक्टर्स के अधिकृत डीलर वरुण प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार परशुराम साहू, धनेश ढीमर और टीकाराम साहू ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने नया हार्वेस्टर खरीदने के लिए बैंक से फाइनेंस कराया था, जिसकी राशि सीधे डीलर की फर्म के खाते में ट्रांसफर की गई। इसके अलावा कुछ रकम नकद भी दी गई थी। पूरी राशि लेने के बावजूद आरोपी ने हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराया और लगातार टालमटोल करता रहा।

जांच में पाया गया कि आरोपी वरुण प्रताप सिंह ने प्रार्थी परशुराम साहू से करीब 27 लाख रुपये प्राप्त करने के बाद भी हार्वेस्टर नहीं दिया, जिससे धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इसके आधार पर थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 515/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी वरुण प्रताप सिंह (36 वर्ष), निवासी मालवीय नगर स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट, मोहन नगर, दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं। पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में जिला बालोद के डौंडी लोहारा थाना में मारपीट, अवैध बंधक बनाने और जबरन वसूली सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने का रिकॉर्ड भी सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button