ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
छत्तीसगढ़दुर्ग

मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार

दुर्ग। कसारीडीह-बोरसी मंडल महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव तथा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंत्री यादव का पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और स्नेह प्रदान करने के लिए मंत्री गजेन्द्र यादव एवं मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सम्मान और अपनापन देने की भावना से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती है।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मंत्री यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर सभी ने भारतीय जनता पार्टी को एक सशक्त परिवार के रूप में आगे बढ़ाते हुए सेवा, समर्पण और संगठन के भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button