ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

नवरात्र में गरबा का आनंद अलौकिक व अद्भूत-भूपेश

दुर्ग। पद्मनामपुर मिनी स्टेडियम में नवरात्र पर्व पर आयोजित दो दिवसीय गरबा उत्सव के आखरी दिन बुधवार को रंग बिरंगी लाईट और लाईव म्यूजिक के बीच हजारो महिलाओं और बालिकाओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ ताल में ताल मिलाकर देश भक्तिगीत मेरा रंग दे बसंती चोला, कर्पूर गौरम करुणावतारम व शिवशंभू के गीतो पर गरबा नृत्य किया।

इससे पहले श्री बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा,निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ गरबा स्थल में पहुंचे और मां दुर्गा की आरती भी की। गरबा उत्सव की साज सज्जा आकर्षक सजावट के साथ बेहतरीन व्यवस्था को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल अभिभूत हो गए। उन्होने कहा कि नवरात्रि पर्व में गरबा मां दुर्गा की आराधना के साथ हमारी संस्कृति को जीवन्त बनाते है। नवरात्र में गरबा का आनंद अलौकिक व अद्भूत है।

भूपेश बघेल ने कहा कि इस शानदार आयोजन के लिए में महापौर धीरज बाकलीवाल व उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। मां जगदम्बा का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे इसकी कामना करता हैं। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू व पूर्व विधायक अरुणवोरा ने भी आयोजन के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल की सराहना की।

दो दिवसीय आयोजन में छालीवुड कलाकार आास्था शर्मा, काजल श्रीवास, ज्योत्सना ताम्रकार,बाल कलाकार दर्शन जैन ,रोनित राय भी शामिल हुए। दोनो दिन हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात्रि तक मां दुर्गा की भक्ति गीतों पर गरबा का नृत्य किया। एंकर के रूप में निकिता चौहान व जबलपुर बैण्ड पार्टी की प्रस्तुति सराहनीय रही। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने दो दिवसीय आयोजन में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने पर श्रध्दालुओं और शहर की जनता का आभार व्यक्त किया है। श्री बाकलीवाल ने आयोजन में शामिल हुए सभी अतिथियों का माता की चुनरी और मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन भी किया।

इस दौरान चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ,रिसाली महापौर शशि सिन्हा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, आरएन वर्मा, राजेन्द्र साहू, सभापति राजेश यादव ,अल्ताफ अहमद, संजय कोहले , दीपक साहू, हमीद खोखर, भोला महोबिया , फतेह सिंह भाटिया सुशील भारद्वाज, संदीप वोरा, आयुष शर्मा, गौरव उमरे , चिराग शर्मा, अनुप वर्मा ,निकिता मिलिन्द, अमोल जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

वही इस गरबा महोत्सव के सहयोगी संस्था रोटरी क्लब, जेसीआई, जैन सोशल ग्रुप , लायंस क्लब , अग्रवाल यूथ क्लब , वायई दुर्ग , प्रवीण भूतड़ा ,दीपक जैन , योगेश राठी , ललित अग्रवाल , गौरव अग्रवाल, मनीष सोनी ने इस भव्य गरबा आयोजन के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई दी।

दो दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में किया गया था। दो दिनों के दौरान श्रध्दालु व जन सामान्य के साथ प्रशासन के अधिकारीगण भी शामिल हुए .श्रध्दालुओं ने इस आयोजन को दुर्ग भिलाई में हुए अब तक के सबसे बेहतरीन आयोजनों में से एक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button