ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
छत्तीसगढ़रायपुर

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न.

रायपुर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित फ्रूट लाइब्रेरी में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद दुबे उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, प्रदेश स्तर पर विस्तार करना और आगामी समीक्षा बैठक को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक की शुरुआत प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदेश प्रवक्ता मुकेश वर्मा ने किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय दिया और संगठन की आगामी गतिविधियों पर विचार साझा किए।

प्रदेश महासचिव विक्रम तंबोली ने संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। वहीं, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक ने युवा संगठन की गतिविधियों एवं उसे मजबूत बनाने की दिशा में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी, प्रदेश महासचिव श्रीमती हेमा वर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री सपना वाधवानी ने महिला संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। दुर्ग जिला कमेटी के संरक्षक संजय ताम्रकार ने भी बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक में आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ प्रदेश पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की समीक्षा बैठक को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से कुछ महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने तथा पुरानी प्रदेश समिति को भंग करने का निर्णय शामिल है। इन फैसलों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय, व्यवस्थित और मजबूत बनाना बताया गया।

बैठक में संजीत कुमार, राजकुमार सिंह, धनंजय पाठक, सर्वेश पांडे और इकराम कुरैशी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button