ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

इंदिरा मार्केट में फिर चला निगम का डंडा, दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई

दुर्ग |  नगर निगम दुर्ग की अतिक्रमण विरोधी टीम ने एक बार फिर इंदिरा मार्केट में मोर्चा संभालते हुए अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पूर्व में हटाए जा चुके कपड़ा व्यवसायियों द्वारा दोबारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को हटाया गया।

इस कार्रवाई में नगर निगम को स्थानीय पुलिस बल का सहयोग भी मिला, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। अभियान प्रभारी परमेश्वर ने बताया कि अतिक्रमण की पुनरावृत्ति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया गया।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा ऐसा प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की व्यवस्था, यातायात सुविधा और सौंदर्यीकरण बनाए रखने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा। इंदिरा मार्केट के व्यापारियों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित सीमा में रहकर ही व्यापार करें और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button