ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

दुर्ग के शक्ति नगर तालाब में लाखों मछलियों की मौत, भारी कीटनाशक उपयोग से फैली दुर्गंध; पूर्व महापौर ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

दुर्ग |  शक्ति नगर स्थित तालाब में लाखों मछलियों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तालाब से उठ रही भीषण दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाली लगभग 10,000 की आबादी को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर्यावरणीय त्रासदी के पीछे तालाब में खरपतवार हटाने के लिए कीटनाशकों के अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जो पर्यावरणीय नियमों का खुला उल्लंघन है।

प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले और कांग्रेस पार्षद दल के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। श्री बकलीवाल ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार दिया और पूछा कि किसके आदेश पर और कितनी मात्रा में कीटनाशक तालाब में डाला गया? उन्होंने जिलाधीश एवं निगम आयुक्त से फोन पर तत्काल चर्चा कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मछलियों की मौत का मामला नहीं, बल्कि पूरे वार्डवासियों के जीवन पर खतरा है। दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो गया है और गंदगी से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।”

दशगात्र कार्यक्रम में भी बाधा

घटनास्थल पर मौजूद दो परिवार, जो अपने दशगात्र कार्यक्रम के लिए तालाब स्थल पर आए थे, उन्हें भी दुर्गंध और गंदगी के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ी। परिजनों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान करना लगभग असंभव हो गया था।

कड़ी निंदा और ठोस मांगें

नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने भी इस दुखद घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि मानवीय जीवन से जुड़ा विषय है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह तत्काल तालाब की सफाई, दूषित जल की जाँच, और प्रभावित नागरिकों को राहत देने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाए।”

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, भोला महोबिया, दीपक जैन, चंद्रमोहन गभने और आयुष शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे और नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया।

जनता में रोष, कार्रवाई की मांग

शक्ति नगर के नागरिकों में इस पूरे मामले को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button