ब्रेकिंग
कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म...
छत्तीसगढ़भिलाई

गनियारी में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹5.20 लाख की संपत्ति जब्त

भिलाई/दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में संचालित जुआ अड्डे पर छापा मारा। संयुक्त कार्रवाई में 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ₹1,82,670 नकद, 8 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5,20,170 मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी स्थित एक मकान में रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • तुंगत चंद्राकर (35), सिरसा कला, भिलाई-3
  • केवल चंद्राकर (29), गुड़ी परछी, सिरसा कला
  • शिवम वर्मा (25), सिरसा कला, भिलाई-3
  • प्रवीण देवांगन (24), सिरसा कला
  • ताकेश्वर साहू (41), उतई
  • चिराग चंद्राकर (25), विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3
  • प्रकाश चंद्राकर (41), सिरसा कला, भिलाई-3
  • कुल्लू साहू (23), गांधी चौक, उतई

जब्त सामग्री

  • ₹1,82,670 नकद
  • 8 मोबाइल फोन
  • 3 मोटरसाइकिल
  • कुल जब्त संपत्ति : ₹5,20,170

दुर्ग पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button