ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
खेल

आईपीएल ऑक्शन 2025: श्रेयस अय्यर बने सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितने करोड़ में बिके

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार और सोमवार को जेद्दा में हो रही है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनको खरीदने के लिए 6 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। हालांकि हैदराबाद ने 18 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई लेकिन पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल करके 18 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में जोड़ा।

इस बार मेगा नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिल रहा है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं। रबाडा को गुजरात ने 10.75 करोड़ में खरीदा। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा।

पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।मेगा नीलामी में 577 खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर है, जिसमें 366 भारतीय, जबकि 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। तीन खिलाड़ी एसोसिएट टीमों से हैं, जिसमें अमेरिकी क्रिकेटर अली खान, उन्मुक्त चंद और स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मक्मलेन का नाम शामिल है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स है और नीलामी के दौरान 204 खिलाड़ियों के चयन होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button