ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
भिलाई

भिलाई में दारू के नशे में भाई ने की पिता की हत्या, मां को भी दिया धक्का

भिलाई। शराब को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष को सुलझाने मां और पिता बारी-बारी से पहुंचे।

नशे में चूर कलयुगी बेटों ने घोर अपराध करते हुए पहले मां को धक्का देकर जमीन पर गिराया।

जब उसके पिता पहुंचे तो उन्हें जमीन पर पटका और छाती पर चढ़ गए। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी शशि ठाकुर और दशरत ठाकुर के खिलाफ धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की।

उतई टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि घटना 22 अक्टूबर रात करीब 10 बजे की है। अंकलहिन बाई ठाकुर ने शिकायत की।

उसका बेटा शशी ठाकुर (30 वर्ष) और दशरथ ठाकुर (25 वर्ष) दोनों मजदूरी करते है। घटना के दिन दोनों में शराब को लेकर विवाद किए।

बड़ा बेटा शशी ठाकुर घर आकर अपने छोटे भाई दशरथ ठाकुर से बोला कि एक पौवा शराब के लिए उसे 100 रुपए दिया था। दारू लाया नहीं है दारू चाहिए।

दशरत उसे इनकार करते हुए कहा कि काशी को पैसा दिया था, वहीं जाने। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button