ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

रेलकर्मी पति की पत्नी ने सरकारी नौकरी के लिए गला घोंटकर किया हत्या कबूलनामा सुन सन्न रह गई पुलिस

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए मौत को हार्ट अटैक से जोड़ दिया। 29 वर्षीय दीपक कुमार की 4 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, और उसकी पत्नी शिवानी ने दावा किया कि दीपक को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि दीपक की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

दीपक नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के कैरिज एंड वैगन में तकनीकी कर्मचारी था। उसकी मौत के बाद, शिवानी ने उसे पहले निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल में दिखाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब दीपक के परिवारवालों को शव के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए, तो उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिससे हत्या का खुलासा हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि दीपक का गला रस्सी से घोंटा गया था, और गले में खाना फंसा हुआ था, जिससे यह साबित हुआ कि हत्या के समय वह खाना खा रहा था। इसके बाद पुलिस ने शिवानी को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की। शुरुआत में शिवानी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में उसने अपनी गलती कबूल कर ली।

पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह और शिवानी के साथ किसी अन्य व्यक्ति का जुड़ाव अभी भी जांच के दायरे में है। दीपक के परिवार का आरोप है कि शिवानी ने पति की हत्या कर नौकरी और फंड हड़पने की योजना बनाई थी, क्योंकि वह ससुरालवालों के साथ रिश्तों में तनाव का सामना कर रही थी।

पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि हत्या का कारण क्या था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button