ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

कला और संस्कृति का संगम: नाट्य नर्तन कार्यक्रम में सजी शानदार शाम

दुर्ग | दुर्ग के आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन में *कथक रॉकर्स* द्वारा आयोजित भव्य नाट्य नर्तन कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग के महापौर *धीरज बाकलीवाल* और एम.आई.सी. प्रभारी पार्षद *मंदीप भाटिया* ने अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस आयोजन की अध्यक्षता *चेतन बोरकर* ने की, जिसमें युवा साथी *आयुष शर्मा, **आदित्य गजबीर, **तनिश, **शिबू, **रोशन*, और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पारंपरिक कथक और आधुनिक नृत्य शैलियों का अनूठा मेल हुआ, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा,

“कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

*”युवाओं की ऊर्जा और कला का प्रदर्शन”*

कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने अपने नृत्य कौशल से सभी का दिल जीत लिया। इस आयोजन ने न केवल नृत्य की विविध शैलियों को मंच दिया, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर भी प्रदान किया।

दर्शकों ने कलाकारों की मेहनत और प्रदर्शन को खूब सराहा, जिससे यह कार्यक्रम एक यादगार शाम में बदल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button