ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
कोरबा

पति और बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, बोली – “रोकोगे तो नीले ड्रम में भर दूंगी”

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले युवक संजय जांगड़े की पत्नी रुखसाना बानो ने न केवल अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ दिया, बल्कि प्रेमी के साथ भागने से पहले अपने पति को ‘नीले ड्रम’ जैसी घटना की धमकी तक दे डाली।

क्या है पूरा मामला?

संजय जांगड़े (26 वर्ष) एसईसीएल आउटसोर्सिंग कंपनी में वाहन चालक है। उसने वर्ष 2017 में रुखसाना बानो से प्रेम विवाह किया था और दोनों के दो बच्चे हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक रुखसाना की जिंदगी में सूरज महतो नाम का युवक आ गया, जो मूलतः बिहार का निवासी है और कोरबा की एक दुकान में काम करता है।

पति संजय को जब शक हुआ तो उसने पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें खुलासा हुआ कि रुखसाना घंटों सूरज से बात करती थी। जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने कहा,

“अगर मुझे रोकोगे, तो तुम्हारा भी वही हाल करूंगी जैसा मेरठ की नीले ड्रम वाली घटना में हुआ था।”

बच्चों को भी दी धमकी, फिर भाग निकली प्रेमी के साथ

रुखसाना ने बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी और पति और दोनों बच्चों को छोड़कर सूरज महतो के साथ फरार हो गई। संजय ने मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब महिला से संपर्क किया तो 6 जून को वह अपने प्रेमी सूरज के साथ थाने पहुंची और अपने मनमर्जी से उसके साथ रहने का निर्णय दोहराया।

मासूम बच्चों का बुरा हाल, पति कर रहा है इंसाफ की गुहार

इस पूरे घटनाक्रम से संजय का परिवार टूट गया है। दोनों बच्चे मां के बिना रो-रोकर बेहाल हैं, और संजय जांगड़े थाने के चक्कर लगाकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है। वह चाहता है कि उसके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो और उन्हें न्याय मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button