ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टली

दुर्ग :  थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को धारदार चाकू के साथ पकड़कर संभावित बड़ी घटना को होने से रोकने में सफलता प्राप्त की। प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।

पुलिस के अनुसार नहर पार फैक्ट्री जाने वाले रोड, एकता नगर के पास एक युवक द्वारा हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 19 वर्षीय यश गुप्ता, पिता मोहन गुप्ता, निवासी पानी टंकी के पास, हथखोज, हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए आमजनों में दहशत फैलाता मिला।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चाकू जब्त किया। बताया गया कि आरोपी की हरकतें धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाई गईं। जांच उपरांत उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 454/2025 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते क्षेत्र में किसी भी गंभीर घटना को होने से टाल दिया गया। थाना पुरानी भिलाई पुलिस की यह कार्रवाई अभियान की प्रभावी सफलता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button